नवरात्र के मद्देनजर दुरुस्त करें ट्रांसफार्मर और तार : एके शर्मा
वाराणसी, सितम्बर 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में विभागीय कामकाज और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाईटेंशन लाइन बनाने के दौरान पहले खोदे गए गड्ढों को सही कराया जाए। काम में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। अभियंता इस पर नजर रखें। बाद में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि भी तेजी से कराई जाए ताकि, नवरात्र में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का तत्काल निस्तारण होना चाहिए। उपभोक्ताओं की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। जर्जर तारों को तुरंत दुरुस्त करने के साथ विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.