लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- नवरात्र के बीच मिशन शक्ति अभियान 5.0 का द्वितीय चरण जोरों पर है। रविवार को थाना कोतवाली सदर की महिला शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। अपराधों से सुरक्षा, अधिकारों, प्रमुख कानूनों, गरिमा के विरुद्ध अपराधों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला हिंसा व अन्य शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...