औरैया, मार्च 19 -- बिधूना। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने श्रद्धाभाव से विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों को नवरात्र के उपलक्ष्य में आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर, वनखंडेश्वर मंदिर, काली मंदिर, रावतपुर स्थित देवघट बाबा मंदिर, गूरा मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में विशेष सजावट की गई। श्री दुर्गा मंदिर बिधूना में साफ-सफाई के साथ भव्य सज्जा की गई। मंदिरों को पुष्पमालाओं, रंग-बिरंगे वस्त्रों और झालरों से सजाकर आकर्षक रूप दिया गया। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं और पुरुषों ने फूल, फल और नारियल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.