मथुरा, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने घरों में महामाई की चौकी लगाकर कलश स्थापना की। देवी मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने जाकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालीसा के पाठ किए गए। नवरात्र शुरू होने से पहले ही मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलमालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। गुरुवार को नवरात्र के शुभारंभ पर भक्तों ने सुबह उठकर स्नान आदि के बाद व्रत रखा और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की। मंत्रों की माला से जाप किया। मथुरा के कैंट काली मंदिर, पुराने बस अड्डे के सामने बगुला मुखी मंदिर, रंगेश्वर देवी मंदिर, कंकाली देवी मंदिर, महाविद्या देवी मंदिर, भूतेश्वर स्थित पाताल देवी मंदिर, चामुंडा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.