देहरादून, मार्च 19 -- हरिद्वार। सिद्धपीठ मनसा देवी और सिद्धपीठ माया देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन करने उमड़ी । मंदिर में भव्य साज सजावट के साथ रंग बिरंगी लाइट और चुनरी से सजाया गया। श्रद्धालु सवेरे से ही माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। भीड़ नियंत्रण करने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...