चंदौली, मार्च 19 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। स्नान ध्यान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों और देवालयों में देवी देवताओं का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बलुआ स्थित पश्चिम वाहनी गंग तट पर काफी भीड़ रही। इसके अलावा, कैलावर, कांवर, टांडाकला, धानापुर के हिंगुतर, रायपुर, महुंजी, नेगुरा, नगवां, पड़ाव आदि गांवों के सामने गंगा में डुबकी लगाने के लिए आस्थावान जुटे रहे। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी मां गंगा के तट पर भोर से ही श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए थे। गंगा में स्नान करने के बाद मंदिरों में दर्शन पूजन किया। क्षेत्र के कांवर गांव के गंगा किनारे स्थित मां महालक्ष्मी महड़ौरी देवी का श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। टांडा घाट स्थित मां खटवा...