वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सनातनी पंचांग का विमोचन करेंगे। वह बुधवार शाम काशी पहुंचेंगे। नवरात्र पर्यंत शंकराचार्य के मार्गदर्शन में विविध आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं विशेष पूजन किए जाएंगे। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि काशी पहुंचने पर श्रीविद्यामठ में शंकराचार्य की चरण पादुका की पूजन कर भक्त स्वागत वंदन करेंगे। चैत्र नवरात्र प्रतिपदा पर 19 मार्च को नवसंवत्सरोत्सव पर शंकराचार्य घाट पर 20वें प्रातर्मंगलम वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। बटुक विद्यार्थियों द्वारा नववर्ष के नव सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.