नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल। मां नयना देवी मंदिर में गुरुवार को नवसंवत्सर और नवरात्र के पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे ने प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में मां की आरती के बाद विधिवत पूजा अर्चना संपन्न कराई और कलश स्थापना की गई। जिसके बाद से मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर को फूल मालाओं और लड़ियों से बेहद ही सुंदर सजाया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि दोपहर एक बजे से मंदिर परिसर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद 4 बजे से नवसंवत्सर वाचन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.