रायबरेली, मार्च 19 -- रायबरेली, संवाददाता। नवरात्र के पहले दिन सुबह से मां के मंदिरों के कपाट खुले तो श्रद्धालुओं ने मां की आराधना के साथ नारियल फोड़ा। घरों में कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री की आराधना की। शहर के मंशा देवी, मढीदेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी। मां का भोग लगाने के साथ ही कष्टों को दूर करने के लिए नारियल फोड़े। वहां गंगा तटों पर स्नान करने के साथ ही मां भवगती की आराधना की। नवरात्र के पहले दिन भारी भीड़ देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए थे। गुरुवार को नवरात्र की पहली सुबह से मां के मंदिरों में भीड उमड़ी। मां मंशा देवी मंदिर में सुबह पूजा आरती के साथ कपाट खोल दिए गए। जय माता दी के जयघोष के साथ ही मां के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने चुनरी चढ़ाई। मां की आराधना की और और मां को नारियल चढ़ाकर फोड़ा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.