गाजीपुर, मार्च 19 -- गाजीपुर। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जहां सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में फूल, फल, नारियल और चुनरी अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर "जय माता दी" के जयकारों से गूंज उठा। सैकड़ों भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और अपने जीवन में शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...