आदित्यपुर, मार्च 20 -- आदित्यपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम में सत्ता की नई पारी का आगाज आस्था और उत्साह के साथ हुआ। नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने गुरुवार को पूजा-अर्चना के साथ अपने-अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार संभालने से पहले मेयर पूरे परिवार के साथ पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने मां दुर्गा की आराधना कर नवरात्र के पहले दिन अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। पदभार ग्रहण करने के बाद मेयर संजय सरदार ने कहा कि यह कुर्सी मेरी नहीं, बल्कि आदित्यपुर की जनता की है। मैं उनके भरोसे पर खरा उतरने के लिए दिन-रात काम करूंगा।पेयजल का समाधान प्राथमिकता : उन्होंने साफ कहा कि अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना और पेयजल संकट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.