रामनगर, मार्च 19 -- रामनगर। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने गर्जिया मंदिर के दर्शन दूर से ही कर मन्नतें मांगी। हालांकि भैरव बाबा के मंदिर के समीप देवी के मंदिर व लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हुए दिखे। गर्जिया मंदिर के टीले में सुरक्षा का काम चल रहा है। इसको लेकर 10 मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक गर्जिया मंदिर को बंद किया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को श्रद्धालुओं ने दूर से ही देवी के दर्शन किए। बताया कि भैरव बाबा के समीप देवी के मंदिर व लक्ष्मीनारायण मंदिर में भक्तों के पूजा अर्चना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...