इटावा औरैया, मार्च 20 -- इटावा, संवाददाता। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और पूजा अर्चना की। इसे लेकर मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों पर काफी भीड़ रही ।सुबह सूर्योदय से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों की ओर जाते दिखाई दिए। शहरी क्षेत्र में दक्षिणी किनारे पर स्थित काली वाह मंदिर पर श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां सुबह की आरती लेने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। इसी तरह लखना में कालका देवी मंदिर पर सुबह सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो गई।मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाइन में लगकर दर्शन करने के लिए खड़े थे । इसी तरह जसवंत नगर क्षेत्र में ब्राह्मणी देवी मंदिर पर भी सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। यहां मंदिर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.