नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की
गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- - मंदिरों में देवी माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी गाजियाबाद, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। दूसरे नवरात्र पर भी बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पूजा पाठ और माता के दर्शन के लिए पहुंचे।मंदिरों में मां भगवती का शृंगार हुआ, उसके बाद भक्तों ने दर्शन कर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिरों के साथ घर और सोसाइटियों में भी भजन कीर्तन और माता की चौकी के कार्यक्रम आयोजित हुए। श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर, दिल्ली गेट देवी मंदिर, देवी मंदिर डासना समेत अन्य सभी मंदिरों में मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना और मां दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। दिल्ली गेट देवी मंदिर में सुबह सवेरे मां का श्रंगार किया और भोग लगाया गया। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.