नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा
गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा भाव से की गई। नवरात्र पाठ से शहरी क्षेत्र व आसपास का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर के गांधी चौक के समीप छोटकी दुर्गा मंडप, मोहलीचुंआ स्थित परमहंस दुर्गा मंदिर, कोलडीहा स्थित सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर, शास्त्रीनगर दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में मां के दर्शन व पूजन के लिए भीड़ उमड़ी। वहीं शाम में मंदिरों में दीये जलाने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पहुंची और दीये जलाकर मां दुर्गे को नमन किया। पंडित प्रमोद मिश्रा ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी देवी का यह रूप तप, त्याग, ज्ञान और वैराग्य का प्रतीक माना जाता है। भक्त सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.