चंदौली, मार्च 20 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी की आराधना हुई। सुबह से भक्तों की लाइन लगी रही। देवी मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन पूजन किए और नारियल चुनरी चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन-अचर्न कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। नगर के रवि नगर और जीटी रोड स्थित प्राचीन मां काली मंदिर, कंदवा में मां मंसा देवी, चहनिया के कांवर में मां महड़ौरा देवी, मां खंडवारी देवी, चकिया नगर स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में गुरुवार की सुबह मंदिर का पट खुलते ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मंदिरों पर नवरात्र के पर्व पर मेला भी लगा रहा। सुरक्षा को लेकर सभी प्रमुख मंदिरों पर पुलिस भी तैनात रही। वहीं घरों में नवरात्र में दुर्गा ...