नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की घरों व मंदिरों में हुई पूजा -अर्चना
मुरादाबाद, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की माता रानी के श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन माता रानी के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई। नगर के मोहल्ला पीपल टोला स्थित श्री शिव धाम पंचशील मंदिर, सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज के निकट स्थित मां दुर्गा मंदिर व बड़ा बाजार स्थित खाकेश्वर मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं, शाम को भक्तों ने मंदिरों पर भजन कीर्तन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.