औरैया, मार्च 20 -- औरैया, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले भर में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह होते ही श्रद्धालु मां दुर्गा के मंदिरों की ओर उमड़ पड़े। शहर के यमुना रोड स्थित मां मंगला काली धाम, आर्यनगर स्थित काली माता मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित बड़ी माता मंदिर, फूलमती मंदिर सहित प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया। मंदिरों में जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर मां से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया है, जिससे उनकी भव्यता और बढ़ गई है। सुबह की आरती के समय मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी, वहीं दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.