बाराबंकी, मार्च 20 -- सिरौलीगौसपुर। नवरात्र पर्व के दूसरे दिन श्रीकोटवाधाम बड़े बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में पहंुचे भक्तों ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामीजी की समाधि पर चादर व प्रसाद चढ़ाया। तत्पश्चात बसन्ता फूफू के दर्शन पूजन करने के बाद कटेहरा भवानी मन्दिर पंहुच दर्शन पूजन किया। शुक्रवार को द्वितीय ब्रह्मचारिणी माता की हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर इत्यादि जनपदों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्वा के साथ पूजा अर्चना कर अपने को कृतार्थ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.