मुरादाबाद, मार्च 21 -- पवित्र चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की श्रद्धालुओं की ओर से विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। शनिवार को नवरात्र के तीसरे दिन नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक सभी मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं रहीं। नगर के सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज के निकट स्थित मां दुर्गा मंदिर और बड़ा बाजार स्थित खाकेश्वर मंदिर, मोहल्ला पीपल टोला आर्य नगर स्थित श्री शिवधाम पंचशील मंदिर,मोहल्ला हरिहर मंदिर स्थित 84 घंटा मंदिर, होलिका मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों पर मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा अर्चना की गई, साथ ही शाम के समय महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...