हरदोई, मार्च 21 -- हरदोई। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। शहर के बड़ा चौराहा पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर, वैटगंज में दुर्गा देवी मंदिर, छोटा चौराहा पर बाबा तुरंतनाथ मंदिर, नुमाइश चौराहा पर शिव भोले मंदिर, राम जानकी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच भक्तों ने मां के स्वरूप का दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना कर प्रसाद व भंडारा किया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने मां चंद्रघंटा के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और दुर्गा सप्तशती का पाठ भी हुआ। नवरात्रि के तीसरे दिन मंदिरों को विशेष रूप से फूल-मालाओं और रंग-बिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.