कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां के चंद्रघंटा स्वरूप का पूजन-अर्चन किया। जिले भर के देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजन-दर्शन करने को भक्तों भीड़ लग गई। इसके अलावा घरों में स्थापित कलश के समक्ष भक्तों ने स्वयं अथवा पुरोहितों से दुर्गा सप्तशती का पाठ करवाया। नवरात्र के मौके पर तीन दिन से लगातार हो रहे हवन-पूजन से जिले का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है।शनिवार को चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन रहा। यह दिन मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा देवी का है। मां का यह स्वरूप शांतिदायक व कल्याणकारी है। मां के मस्तक में घंटे के आकार अर्धचंद्र होने के कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि मां के इस स्वरूप की अराधना करने वाले भक्त सिंह के समान पराक्रमी व निडर होते हैं। मां के इसी स्वरूप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.