मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मंगलवार को मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी की पूजा के साथ ही माता का दरबार सजने लगा है। चैत्र नवरात्र के छठे दिन देवी मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। शक्तिपीठ चंडिका स्थान, दशभुजी स्थान, बड़ी दुर्गा, छोटी दुर्गा स्थान के साथ ही अन्य पूजा केन्द्रों पर पूजा के लिए दिनभर लोग पहुंचते रहे। शक्तिपीठ चंडिका स्थान में पूजा के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। शाम में भी बड़ी संख्या में महिलाएं आरती के लिए पहुंची। मान्यता है कि मां कात्यायनी की आराधना से भक्तों को अर्थ, काम, क्रोध और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। रोग, शोक, संताप एवं भय नष्ट हो जाते हैं। पापों से मुक्ति मिलती है। छह पूजा के साथ ही पूजा केन्द्र भी सजधज कर तैयार हो गया है। बड़ी दुर्गा, छोटी दुर्गा, गुलजार पोखर, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.