बिजनौर, मार्च 24 -- नगीना। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को व्रत रखने वाली महिलाओं तथा श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की विशेष पूजा अर्चना कर उपासना की। महिलाओं व श्रद्धालुओं ने अपने घरों में सजाए गए माता रानी के दरबार में मां कात्यायनी की विशेष पूजा अर्चना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को पान, सुपारी, लौंग, बताशे व नारियल का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। धामपुर रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां काली मंदिर में व्रत रखने वाली महिलाओं व श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने दुर्गा मां के सभी नौ स्वरूपों की प्रतिमाओं की परिक्रमा की। साथ ही नारियल, चुनरी चढ़ाकर परिवार के लोगों के जीवन में खुशियों, स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...