औरैया, मार्च 24 -- औरैया, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को जनपद के विभिन्न देवी मंदिरों में मां कात्यायनी के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। यमुना किनारे स्थित बीहड़ क्षेत्र के मां मंगला काली मंदिर, फूलमती मंदिर और बड़ी माता मंदिर सहित जनपद के प्रमुख देवी स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां कात्यायनी का पूजन किया। भक्तों ने माता को पुष्प, नारियल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। कहीं दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है तो कहीं भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तों को मां की महिमा सुनाई जा रही है। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाएं, ब...