बांका, मार्च 22 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। वसंतिक नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जहाँ भक्तजन मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पूरे दिन मंदिर परिसर "जय माता दी" के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। ज्ञात हो कि, मां कुष्मांडा को सृष्टि की आदिशक्ति माना जाता है। साथ ही धार्मिक मान्यता है कि, उन्होंने अपनी दिव्य मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी।इसलिए उनकी पूजा करने से जीवन में ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्मबल का संचार होता है। श्रद्धालु इस दिन विशेष रूप से व्रत रखकर माता की आराधना करते हैं और उनसे अपने जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.