औरैया, मार्च 22 -- औरैया, संवाददाता।चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जिले भर के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां के दर्शन कर अपने और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में एक घंटे तक घंटे-घड़ियाल गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसरों में जल रही धूप और अगरबत्तियों की सुगंध से चारों ओर पवित्रता का माहौल बना रहा। श्रद्धालु फूल, नारियल और प्रसाद लेकर मां के चरणों में अर्पित कर रहे थे। विशेष रूप से यमुना किनारे बिहारी क्षेत्र स्थित बड़ी माता मंदिर, काली परेंदा मंदिर, आर्यनगर स्थित काली माता मंदिर, फूलमती मंदिर और गेंदा लाल चौराहा स्थित काली माता मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.