गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। रविवार को शहर के मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालु देवी मां के दर्शन करने पहुंचे। इसके साथ घरों और मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। दिल्ली गेट स्थित देवी मंदिर में नवरात्र महोत्सव के चौथे दिन सुबह मां भवानी की पूजा अर्चना और हवन किया गया। इसके बाद दोपहर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। शाम को महाआरती की गई, जिसमें भक्तों की भीड़ देखने को मिली। श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर में गुरुकुल के आचार्यों एवं विद्यार्थियों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया। इसके बाद सप्तशती पाठ किया गया। शिव शक्तिधाम डासना में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ मां बगलामुखी का हवन किया गया। मनन धाम मंदिर मेरठ रोड मोरटा में भी मां का श्रृंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.