सुल्तानपुर, मार्च 22 -- सुलतानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां कुष्मांडा के रूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही भक्त माता रानी के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करते रहे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शहर में सीताकुण्ड घाट, पारिजात परिसर व नयना माता के मंदिर में काफी भीड़ देखने को मिली। रविवार का दिन होने के कारण शहर के सुपर मार्केट व कुड़वारनाका स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर सुबह और शाम के समय होने वाली आरती में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। शाहगंज के मां काली मंदिर में कन्याओं को फलाहार कराया गया। लोहरामऊ देवी धाम, इसलामगंज स्थित मरी माता मंदिर, हनुमानगंज तथा अहिरौली गांव के देवी मंदिरों में श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.