नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने श्रद्धा से की मां कूष्मांडा की पूजा
लातेहार, मार्च 23 -- बेतला, प्रतिनिधि। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने रविवार को मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की। मौके पर पुजारियों ने बताया कि मंद-मंद मुस्कान के साथ कुम्हड़ा (ब्रह्मांड) का रूप धारण के कारण मां दुर्गा का यह चौथा स्वरूप कूष्मांडा कहलाया। इस स्वरूप की पूजा करने वाले भक्तों को कभी भी कोई रोग-शोक नहीं होता तथा उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए भक्तों को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कुष्मांडा की पूजा करना बेहद जरूरी है। इसमें सरईडीह,कुटमू,पोखरी,अखरा, बेतला,केचकी, कंचनपुर आदि गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.