गौरीगंज, मार्च 22 -- मुसाफिरखाना। नवरात्र के चौथे दिन रविवार को भक्तों ने मां के कूष्मांडा स्वारूप की आराधना कर परिवार के उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना किया। क्षेत्र के दादरा गांव स्थित मां हींगलाज धाम में मां के दर्शन पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर विधि विधान से मां की पूजा अर्चना किया। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला निरंतर जारी रहा। नवरात्र पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से आए भक्त मां हींगलाज के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। वातावरण भक्तिमय भजनों, घंटियों की ध्वनि और जयकारों से गूंज रहा है। रविवार को मंदिर परिसर में विशेष रूप से कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बालिकाओं व बाल गोपालों को विधि-विधान के साथ भोजन कराया ग...