गंगापार, मार्च 22 -- नवरात्र के चौथे दिन रविवार को माता पिलखिन मंदिर, काली माता मंदिर, शीतला देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, छोटी काली माता मंदिर, फूटेश्वर धाम में भक्तों का तांता लगा रहा। माता की पूजा अर्चना को सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। मंदिर परिसर में घंट-घड़ियालों की गूंज व पंडितों की ओर से किए गए मंत्रोच्चार ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सूर्योदय के साथ ही मंदिर परिसर पूरी तरह श्रद्धालुओं से भर गया। मंदिर में मौजूद पुरोहितों ने मां कुष्मांडा की प्रतिमा का जल, दुग्ध, पंचामृत और सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया। इसके उपरांत विशेष पूजन, स्तोत्र-पाठ और आरती की गई। इस दौरान पूरे परिसर में जय माता दी के जयकारों की गूंज से माहौल दिव्य हो उठा। दर्शन की प्रक्रिया भोर से शुरू होकर लगातार बढ़ती रही और सुबह दस बजे तक दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.