बरेली, मार्च 20 -- बरेली, संवाददाता। हिंदू नववर्ष के अवसर पर रामगंगा घाट चौबारी पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने चौबारी घाट के शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे, एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर दीपदान किया। कार्यक्रम में रोहित राकेश, ठाकुर अखिलेश सिंह, पंडित गुड्डू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...