बाराबंकी, मार्च 22 -- बाराबंकी। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविार को मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई। देर शाम तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने मां कुष्मांडा देवी के चतुर्थ स्वरूप की पूजा अर्चना कर समृद्धि का आशीष मांगा। शहर में बड़ी देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, मुड़कटी देवी मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर में दिनभर जयकारे गूंजते रहे। भक्तोंं ने माता को चुनरी व श्रृंगार का सामान अर्पित किया। नवरात्र में शहर के बड़ी माता मंदिर मंदिर में सबसे ज्यादा भक्त पहुंचते हैं। रविवार को सुबह मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही पहुंचे भक्तों की लंबी लाइन लग गई। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले भक्तों ने लाइन से मंदिर में प्रवेश कर माता रानी को अक्षत, सिंदूर, पुष्प आदि अर्पित किया। दीप जलाकर आरती उतारी और माता को चुनरी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.