लोहरदगा, मार्च 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। चैती नवरात्र की महानवमी के अवसर पर लोहरदगा जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों,पूजा पंडाल और निजी घरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान कन्याओं के चरण धोकर तिलक लगाया गया तथा उन्हें चुनरी ओढ़ाकर प्रसाद एवं भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को उपहार भी भेंट किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मान्यता है कि महानवमी के दिन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति एवं समृद्धि आती है।महानवमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा कर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र की तरक्की की कामना की। इस दौरान भक्ति गीतों से पूरा ...