नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- मिर्जामुराद (वाराणसी) संवाददादता। नवरात्र की अष्टमी पर विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे लोगों के साथ वाराणसी में भीषण हादसा हुआ है। मिर्जामुराद के रूपापुर फ्लाईओवर पर बेकाबू ट्रक ने स्कॉर्पियो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है स्कार्पियो सवार लोग फ्लाईओवर पर रुककर फोटोग्राफी कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने स्कार्पियो समेत सभी को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया है। इससे पहले शनिवार की रात बलरामपुर में कार ने सात लोगों को रौंद दिया था। हादसे में तीन की मौत हो गई। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो सवार आठ लोग नवरात्र के कारण अष्टमी पर दर्शन के लिए मा...