बांका, मार्च 16 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। चैत्र मास की शुरुआत के साथ ही धार्मिक आस्था और उत्साह का अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि निर्माण का कार्य चैत्र मास में ही प्रारंभ किया था। यही कारण है कि, हिंदू धर्म में चैत्र महीने को बेहद पवित्र और विशेष माना जाता है। इस महीने में आने वाले प्रमुख पर्व चैती नवरात्रि और चैती छठ को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। जबकि चैती नवरात्रि और चैती छठ की आहट के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वहीं पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री, फल-फूल, मिट्टी के बर्तन, नारियल, अगरबत्ती, चुनरी और माता की प्रतिमाओं की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। शहर के दुकानदारों के अनुसार त्योहारों की तैयारी के चलते खरीदारी में लगातार तेजी आ रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.