काशीपुर, मार्च 18 -- काशीपुर। बुधवार को आईटीआई कोतवाली में अमन कमेटी की हुई बैठक में नवरात्र और ईद शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। यदि कोई अफवाह फैलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानून कारवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अराजक तत्वों पर विशेष नजर रख उनकी सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। यहां एसएसआई अरविंद बहुगुणा, पैगा चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह, एसआई शंकर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। वहीं कोतवाली काशीपुर में भी बैठक हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...