फरीदाबाद, मार्च 16 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में नवरात्र और ईद की तैयारियों को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। एक ओर जहां 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 20 मार्च को ईद मनाए जाने की संभावना है। दोनों बड़े त्योहारों के नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। लोग पूजा सामग्री, कपड़े, मिठाई और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी और बल्लभगढ़ के बाजार का रुख कर रहे हैं। 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी मां की प्रतिमा स्थापित की जाती है और विधि-विधान से पूजा की जाती है। नौ दिनों त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.