गाजीपुर, मार्च 21 -- गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम की शाखा काली धाम हरिहरपुर में वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि उपवास का हर धर्म में विशेष महत्व है और इस समय नवरात्र और ईद का एक साथ होना सौहार्द का सुंदर संदेश देता है। उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों समुदाय शांति, समृद्धि और भाईचारे के लिए उपवास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से विश्व शांति और पीड़ितों की सहायता के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया। शंकराचार्य प्रकरण पर उन्होंने कहा कि संतों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। भारत की भूमिका विश्व शांति में महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने संयमित भोजन और भजन पर बल दिया। कार्यक्रम में कई लोगों को सम्मानित भी किया गय...