बरेली, मार्च 19 -- मां भगवती की आराधना का महापर्व आज से शुरू हो रहे हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होने वाले वासंतिक नवरात्र के साथ ही भारतीय नव वर्ष का शुभारंभ हो जाएगा। इस बार नवरात्र गुरुवार को शुरू होने के कारण मां जगदंबा पालकी पर सवार होकर आएंगी और प्रस्थान माता का हाथी पर होगा। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना के लिए मंदिरों के कपाट भोर से ही दर्शन पूजन के लिए खुल जाएंगे। ऐसी मान्यता है कि माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने से मान-सम्मान में वृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्त होती है। माता के मंदिर सज धजकर तैयार हो गए हैं, वहीं घरों में कलश स्थापना की तैयारियां भी जोरों पर हैं। बाजारों में सजी दुकानों पर पूजन सामग्री के साथ मां के शृंगार की सामग्री और चुनरी आदि की भी खरीदारी को लेकर दिन भर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.