पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। चैत्र माह में नवरात्र गुरुवार से शुरू होने जा रहे है। नवरात्र पर कलश स्थापना कर पूजन अर्चना करते हुए श्रद्धालु उपवास रखेंगे। इससे पूर्व बुधवार को बाजार में देर शाम तक दुकानों पर मां भगवती के श्रंगार के लिए परिधान और पूजन सामग्री की खरीदारी की गई। जिले में प्रतिष्ठित मां यशवंतरी देवी मंदिर में रोशनी के साथ सजावट की गई है। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को भी लोग रवाना होंगे। गुरुवार से शुरू हो रहे नवरात्र की तैयारियों की छठा सर्वाधिक देवी मंदिरों पर रहीं। मंदिरों में सजावट और साफ सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। शहर के बाजार में फुटपाथों पर मां की चुनरी और अन्य श्रंगार आदि को लेकर लोगों ने सपरिवार पहुंच कर खरीदारी की। रौद्र संवत में इस बार पालकी पर सवार होकर आ रही मां दुर्गा के आगमन पर घरों में घट स्थापना करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.