मथुरा, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार को घट स्थापन के साथ हो जाएगा। इस बार देवी मां पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। महानगर के प्राचीन देवी मंदिरों पर बुधवार को समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयीं। घरों में नौ दिवसीय अनुष्ठान के साथ-साथ मातारानी के नवदिवसीय उपवास भी प्रारंभ हो जाएंगे। नवरात्र को लेकर महानगर के प्राचीन चर्चिका, चामुंडा, महाविद्या, कंकाली, पुराना बस स्टैंड स्थित मां बगलामुखी, कैंट स्थित काली देवी, भैंस बहोरा स्थित कैला देवी, डेंपियर नगर स्थित कैला देवी, रंगेश्वरी काली देवी, गिरधरपुर वाली देवी, रावल स्थित मां चन्द्रावली देवी मंदिर पर दिनभर तैयारियां की गयीं। भक्तों ने भी नवरात्र की उपासना के लिए पूजन सामिग्री के साथ-साथ उपवास के सामान भी खरीददारी की। चुनरी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पहले दिन घट स्थापन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.