समस्तीपुर, मार्च 18 -- नवरात्र आज से, इस बार पालकी पर सवार होकर आएंगी देवी मां चैत्र नवरात्र इस बार पूरे नौ दिन के होंगे। आज से प्रारंभ होकर 27 मार्च तक चलेंगे। इस बार मैया पालकी पर सवार होकर आ रही हैं और हाथी पर प्रस्थान करेंगी। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र का आरम्भ होता है और इसी दिन से नव संवत का भी प्रारम्भ माना जाता है। 19 मार्च से नव संवत 2083 भी शुरू होगा, इसका नाम 'रौद्र' संवत बोला जाएगा।नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष की कन्या थीं, तब इनका नाम सती था। इनका विवाह भगवान शंकरजी से हुआ था। प्रजापति दक्ष के यज्ञ में सती ने अपने शरीर को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.