बुलंदशहर, मार्च 22 -- नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां कूष्मांडा की विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। चहुंओर पूरा वातावरण मां की भक्तिमय हो रहा है। रविवार को नगर के देवीपुरा स्थित भवन देवी मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, साठा स्थित प्राचीन श्री राजराजेश्वर मंदिर, मामन रोड स्थित श्री भूतेश्वर मंदिर, गंगा मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर, श्री नर्वदेश्वर मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ, श्री गायत्री संस्कार पीठ पन्नीनगर, मामन रोड स्थित मंशा देवी मंदिर सहित सभी मंदिरों में माता का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया। आचार्य मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.