बुलंदशहर, मार्च 23 -- नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां स्कंदमाता की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। सोमवार को नगर के भवन देवी मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, साठा स्थित श्री राजराजेश्वर मंदिर, मामन रोड स्थित श्री भूतेश्वर मंदिर, गंगा मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर, श्री नर्वदेश्वर मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ, श्री गायत्री संस्कार पीठ, मंशा देवी मंदिर सहित सभी मंदिरों में मां स्कंदमाता के स्वरूप का मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया। आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि मां स्कंदमाता की पूजा करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं।

हिंदी हिन्द...