मिर्जापुर, मार्च 18 -- मिर्जापुर। सनातन धर्म में नववर्ष का प्रतीक माने जाने वाले चैत्र नवरात्र तथा नवसंवत्सर का शुभारंभ इस वर्ष गुरुवार 19 मार्च 2026 से होगा। आचार्य त्रियोगी मिट्ठू मिश्र ने बताया कि शास्त्रीय गणना और काशी पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि के विशेष योग के कारण नवसंवत्सर का आरंभ 19 मार्च को ही माना जाएगा। नवरात्र के आरंभ के दिन के आधार पर देवी के वाहन का निर्धारण होता है। शास्त्रों में इसका उल्लेख मिलता है। इस वर्ष नवरात्र गुरुवार से आरंभ हो रहे हैं, इसलिए शास्त्रों के अनुसार इस नवरात्र में माता दुर्गा का आगमन पालकी पर होगा और प्रस्थान हाथी पर होगा। माता का पालकी पर आगमन यह संदेश देता है कि जीवन में आने वाली चुनौतियों और परिस्थितियों का सामना धैर्य, भक्ति और आपसी एकता के साथ करना चाहिए। जब मन श्रद्धा से भर...