हाथरस, मार्च 27 -- सहपऊ। कस्बा एवं देहात में चैत्रमास के नवरात्रों के अंतिम दिन उपचास रखने वालों ने कन्या-लांगुरों को भोजन एवं दक्षिणा देकर अपना उपवास खोला । उससे पहले हर घर में सिद्धिदात्री माता की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालु अपने हाथाें में अंगारी एवं जल लेकर माताओं के मन्दिरों में माता के दर्शन करने एवं उनका जलाभिषेक के लिए सुबह से कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए ।इधर कस्बा एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध मातेश्वरी भद्रकाली शक्ति पीठ पर कुलगुरू पं0 सत्यम गौड़ ने 101 किग्रा सामग्री एवं 21 किग्रा घी के साथ मां भद्रकाली मन्दिर यज्ञ कुडं में चल रहे हवन-यज्ञ में अंतिम आहूति दी। इस दौरान विजय तिवारी, कौशल, पप्पन शुक्ला, अजय शुक्ला, एवं महिलाओं सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मोजूद रहे ।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.