नई दिल्ली, मार्च 21 -- नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है जो शक्ति, साहस और शांति का प्रतीक मानी जाती हैं। इस खास दिन पर लाल रंग पहनने की परंपरा है क्योंकि यह रंग ऊर्जा, प्रेम और आत्मविश्वास को दर्शाता है। ऐसा माना जाता है कि लाल रंग पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और दिन शुभ बनता है। आजकल लोग इस पारंपरिक मान्यता को फैशन के साथ जोड़कर स्टाइलिश तरीके से अपनाते हैं। चाहे ट्रेडिशनल साड़ी हो या मॉडर्न कुर्ती, लाल रंग हर लुक को खास बना देता है। अगर आप भी इस दिन पूजा के साथ-साथ स्टाइल में भी अलग दिखना चाहते हैं, तो रेड आउटफिट एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।महिलाओं के लिए फैशन टिप्स महिलाएं इस दिन लाल रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहन सकती हैं। यह रंग हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है और ट्रेडिशनल लुक को और भी खास बनाता है। आप इसके सा...