नई दिल्ली, मार्च 20 -- नवरात्रि के दूसरे दिन पर Maa Brahmacharini की पूजा होती है। यह देवी तप, त्याग और सच्ची भक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं। इस दिन भक्त मां की पूजा करते हैं और उनसे शक्ति व धैर्य की कामना करते हैं। इसके अलावा, नवरात्रि का हर दिन एक खास रंग के साथ भी जुड़ा होता है। इस दिन पर पीले रंग का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह रंग खुशी, रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पीला रंग पहनने से मन प्रसन्न रहता है और दिन की शुरुआत अच्छी होती है।क्यों है पीला रंग इतना खास? पीला रंग सूर्य से जुड़ा हुआ माना जाता है। यह ऊर्जा, उत्साह और नई शुरुआत का संकेत देता है। पीला रंग ना सिर्फ आपको खूबसूरत दिखाता है, बल्कि आपके मूड को भी बेहतर बनाता है। यह रंग आत्मविश्वास बढ़ाता है और आपको दिनभर एक्टिव भी रखता है।लड़कि...